Buy Now @ ₹ 100.00
Preview
pभारत की नौसैनिक परंपरा साहस, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा की अनुपम मिसाल रही है।brवर्ष 1971 का भारत-पाक युद्ध केवल एक सैन्य संघर्ष नहीं था, बल्कि यह भारतीय स्वाभिमान और संकल्प की निर्णायक परीक्षा भी थी। इसी युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना का ऐतिहासिक पोत INS खुकरी राष्ट्ररक्षा के अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ।brयह पुस्तक 1971-खुकरी एक नौसैनिक की अनकही कहानी केवल एक युद्धपोत का इतिहास नहीं है, बल्कि यह उन मूल्यों की कथा है, जिन पर भारत की सैन्य परंपरा आधारित है-कर्तव्य, बलिदान और नेतृत्व ।brकप्तान एम. एन. मुल्ला जैसे अधिकारी भारतीय नौसेना की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक हैं, जहाँ व्यक्तिगत सुरक्षा से पहले राष्ट्र सर्वोपरि होता है।brप्रकाशक के रूप में हमारा यह विश्वास है कि यह कृति विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, साहस और आत्मबल का संदेश देगी।brयह पुस्तक इतिहास का स्मरण कराने के साथ-साथ भविष्य को दिशा देने का भी प्रयास है।p