Balman ki Kahaniyan बालमन की कहानियाँ


Buy Now @ ₹ 100.00 Preview
pबच्चों का मन चिकने घड़े के समान होता है। उसे जिस रंग, ढंग और रूप में ढाला जाए, वह उसी दिशा में ढलता चला जाता है। प्रस्तुत पुस्तक बालमन की कहानियाँ उसी दिशा में किया गया एक छोटा-सा प्रयास है।इस पुस्तक की कहानियाँ बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उन्हें सार्थक, संवेदनशील और जीवनोपयोगी संदेश देने का प्रयास करती हैं। इनमें मानव, पशु-पक्षियों और पेड़-पौधों को पात्र बनाया गया है, जो अपने जीवन में घटी अच्छी-बुरी घटनाओं के माध्यम से बच्चों को सीख प्रदान करते हैं।पुस्तक में सम्मिलित कहानियाँ जैसे - आलसी खरगोश, पहली उड़ान, मोबाइल की लत, साझा खिलौने, सच्चा दान, छोटे बीज का बड़ा सपना, सौम्या की ज़िद, संयुक्त परिवार की ताकत आदि, बच्चों के मन में नैतिक मूल्यों का बीजारोपण करने का कार्य करती हैं।यह पुस्तक छोटे बच्चों के माता-पिता के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। वे इन कहानियों के माध्यम से अपने बच्चों को सहज और रोचक ढंग से अच्छे संस्कार दे सकेंगे।कहानियाँ आधुनिक घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में भी रची गई हैं, जैसे - जंगल में क्रिकेट मैच, जंगल में नोटबंदी, जंगल में लॉकडाउन, जंगल में पर्यावरण प्रदूषण, अंतर्राष्ट्रीय वन महोत्सव आदि, जो बच्चों को वर्तमान समय से जोड़ते हुए सीख प्रदान करती हैं।साहित्य अपने परिष्कृत रूप में लेखक के विचारों, संवेदनाओं और समाज के प्रति उसके दायित्व को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। आशा है कि यह पुस्तक बच्चों के मन में अच्छे विचारों के बीज रोपित करने में सहायक सिद्ध होगा।p