Sena Aayudh Kor Ki Chaav Mein सेना आयुद्ध कोर की छाँव में
Sena Aayudh Kor Ki Chaav Mein सेना आयुद्ध कोर की छाँव में

Sena Aayudh Kor Ki Chaav Mein सेना आयुद्ध कोर की छाँव में

This is an e-magazine. Download App & Read offline on any device.

Preview

सेना आयुद्ध कोर की छाँव में' केवल एक सैनिक की जीवनगाथा नहीं, बल्कि भारतीय सेना के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को अभिव्यक्त करने वाला एक महत्वपूर्ण आत्मकथात्मक दस्तावेज है।
भारतीय सेना हमारे देश की आन, बान और शान है। सीमाओं पर तैनात सैनिकों का जीवन जितना गौरवपूर्ण दिखाई देता है, उसके पीछे उतना ही संघर्ष, त्याग, कठिन परिश्रम और अनुशासन छिपा होता है। एक सैनिक केवल वदी धारण नहीं करता, बल्कि अपने कंधों पर देश की सुरक्षा, परिवार की उम्मीदों और करोड़ों देशवासियों के विश्वास का दायित्व भी उठाता है। सैनिक का जीवन सामान्य जीवन से बिल्कुल अलग होता है। उसमें व्यक्तिगत इच्छाओं से अधिक महत्व राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का होता है।
पूर्व सैनिक श्री हंसराज यादव की यह पुस्तक उनके जीवन के अनुभवों, पारिवारिक पृष्ठभूमि, ग्रामीण परिवेश, सैन्य जीवन में प्रवेश और सेना में बिताए गए महत्वपूर्ण वर्षों का सहज एवं आत्मीय वर्णन प्रस्तुत करती है। लेखक ने अपने जीवन की घटनाओं को किसी काल्पनिक आवरण में प्रस्तुत करने के बजाय अपने अनुभवों और स्मृतियों के आधार पर पाठकों के सामने रखा है। यही इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता है।
ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े एक सामान्य परिवार के युवक का भारतीय सेना तक पहुँचना और सेना की कठिन परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करना अपने आप में प्रेरणादायक यात्रा है। इस पुस्तक के माध्यम से पाठक न केवल एक सैनिक के व्यक्तिगत जीवन को समझ सकेंगे, बल्कि सैनिक परिवारों की भावनाओं, संघर्षों और अपेक्षाओं से भी परिचित होंगे।

More books From ANURADHA PRAKASHAN (??????? ??????? ?????? )