Anmol Shabd अनमोल शब्द
Anmol Shabd अनमोल शब्द

Anmol Shabd अनमोल शब्द

This is an e-magazine. Download App & Read offline on any device.

Preview

#hindipoetry

दो शब्द
“अनमोल शब्द” पुस्तक केवल शब्दों का संग्रह नहीं है बल्कि भावनाओं, अनुभवों और जीवन के सूक्ष्म सत्य का दर्पण है। इस पुस्तक में संजोए गए प्रत्येक शब्द मेरे हृदय की गहराइ‌यों से निकले हैं जो कभी भावनाओं की कोमलता को छूते हैं, तो कभी जीवन के कठोर सत्य से परिचित कराते हैं।
“अनमोल शब्द” के माध्यम से मेरा प्रयास है कि पाठक न केवल इन रचनाओं को पढ़ें बल्कि महसूस भी करें और अपने जीवन से जोड़ सकें। विषय की गहनता और उसका औचित्य मेरी लेखनी के आधार बिन्दु हैं।
आत्मचिंतन, कर्ममय जीवन, जैसी कविताएँ जीवन दर्शन से प्रेरित हैं। पति-पत्नी का संबंध, बलिष्ठ बाहें, इत्यादि; कविताएँ समाज में हो रहे मूल्यों के पतन को पुनः स्थापित करने का संदेश देतीं हैं। सामाजिक परिप्रेक्ष्य और जीवन के प्रति आधुनिक दृष्टिकोण को भी “अनमोल शब्द” में शामिल किया गया है। पढ़ाई का परिचय, हाशिये का आदमी, इत्यादि कविताएँ बाल सुलभ अभिव्यक्ति के माध्यम बने हैं। कुछ कविताएँ प्रकृति की घटनाओं पर अपनी संवेदना दर्शाती हैं।
आप सभी का आशीर्वाद और प्रेम “अनमोल शब्द” की उन्नति में सहायक बनेगा।
अरुणिमा श्रीवास्तव