"प्रबुद्ध चेतना" इकसठ रचनाओं का केवल एक काव्य-संग्रह नहीं, बल्कि जीवन-मूल्यों, राष्ट्रप्रेम, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं का भावपूर्ण संगम है और विविध विधाओं का समागम है।
इस संग्रह की कविताएँ पाठकों को सकारात्मक चिंतन, नैतिक जागरण और आत्मिक ऊर्जा की ओर प्रेरित करती हैं।
सरल शब्दों में गहन अनुभूतियों की अभिव्यक्ति इस कृति की विशेषविशेषता है।
राष्ट्र, समाज, संस्कृति, मानवता, संबंधों और जीवन-दर्शन से जुड़े विविध विषयों पर आधारित यह संग्रह प्रत्येक संवेदनशील पाठक के अंतर्मन को स्पर्श करने का विनम्र प्रयास है।
अशा करता हूँ कि प्रबुद्ध पाठकगण अवश्य इसे अपनाकर अपनी पुस्तक सूची में समुचित स्थान देकर रचनाकार को रचना पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।